Post Header
जैसा कि महामारी के कारण से सामाजिक दूरी रखने के आदेश, और लॉकडाउन ऑर्डर बढ़ गए हैं, हमें, हमारा अपना संग्रह – AO3 (अनुवाद) पर इसके प्रभाव के बारे में कई सवाल मिले हैं । क्या यातायात बढ़ गया है क्योंकि लोग सांत्वना की खोज में फैनवर्क्स की ओर मुङ रहे हैं? क्या रचनाकार अधिक कृतियाँ पोस्ट कर रहे हैं?क्या लोग एक सामुदायिक भावना की खोज में अधिक टिप्पणियाँ छोड़ रहे हैं? एक नज़र से ही ऐसा लगता है कि इन सवालों का जवाब है हाँ!
संख्याएँ
हम वर्ष की शुरुआत से दैनिक पृष्ठ दृश्य का ट्रैक रख रहे हैं, और हमारे डेटाबेस से पिछले एक साल के कृति, अध्यायों, टिप्पणियों, और कुडोस के बारे में भी संख्याएँ निकाली गई हैं । हमेशा की तरह, हम अपने साप्ताहिक यातायात अंक देख रहे हैं और वे बीते वर्षों की तुलना कैसे करते हैं।
आप इस स्प्रेडशीट में सभी उपलब्ध डेटा पा सकते हैं:
📈 गूगल शीट्स पर AO3 स्टैट्स 2020 (अंग्रेजी में))
दैनिक यातायात
चार्ट: प्रत्येक माह के दैनिक पृष्ठ दृश्य, सप्ताह के दिनों के साथ-साथ, सुसंगत पैटर्न दिखाते हैं। चोटियों सप्ताहांत का प्रतिनिधित्व करते हैं, एक स्पष्ट रविवार स्पाइक के साथ, घाटियाँ मध्य सप्ताह के अनुरूप हैं।
अधिकांश भाग के लिए, व्यस्त रविवार के स्पाइक्स और धीमी गति वाले मध्य सप्ताह के दिनों का हमारा सामान्य यातायात पैटर्न रहा है। हालांकि, चोटियों और घाटियों कोमल लहरों में बदल गयी, क्योंकि सप्ताहांत की अवधारणा हम में से कुछ के लिए थोड़ी धुँधली हो गई है। कुल मिलाकर बहुत अधिक ट्रैफ़िक है।
दुर्भाग्यवश, हमने 29 फरवरी के आसपास चीन में AO3 के दुर्गम हो जाने पर अपने उपयोगकर्ताओं का एक बहुत बड़ा हिस्सा खो दिया। चार्ट में, यह जनवरी और फरवरी स्पाइक्स के नीचे चल रही पीली लाइन द्वारा लगभग दो सप्ताह तक परिलक्षित होता है। मार्च के मध्य में यातायात फिर से बढ़ गया, जब U.S. और दुनिया के अन्य स्थानों में कई जगहों पर सामाजिक दूरी नीतियों (जैसे स्कूल और रेस्टोरेंट बंद करना और आयोजनों को रद्द करना) और घर पर रहने के आदेश जारी करना शुरू कर दिया।
सोम | मंगल | बुध | वीर | शुक्र | शनि | रवि | |
---|---|---|---|---|---|---|---|
फरवरी 24 - मार्च 01 | 3.94 | 3.83 | 3.79 | 3.82 | 3.70 | 4.02 | 4.28 |
मार्च 02 - मार्च 08 | 3.81 | 3.80 | 3.64 | 3.61 | 3.54 | 3.86 | 4.07 |
मार्च 09 - मार्च 15 | 3.79 | 3.74 | 3.77 | 3.49 | 3.47 | 3.84 | 4.15 |
मार्च 16 - मार्च 22 | 3.89 | 3.77 | 3.93 | 3.95 | 3.91 | 4.11 | 4.30 |
मार्च 23 - मार्च 29 | 4.17 | 4.18 | 4.16 | 4.17 | 4.17 | 4.37 | 4.59 |
मार्च 30 - अप्रैल 05 | 4.39 | 4.52 | 4.67 | 4.71 | 4.67 | 4.91 | 5.41 |
टिप्पणियाँ और कुडोस
चार्ट: 1 मई, 2019 से 1 मई, 2020 तक दैनिक यातायात के साथ-साथ टिप्पणियों की दैनिक संख्या। टिप्पणियाँ ज़िग-ज़ैग लाइन (सप्ताहांत पर अधिक टिप्पणियाँ!) बनाती हैं, जो मार्च के मध्य में तेजी से बढ़ती हैं। साप्ताहिक पृष्ठ दृश्य मोटे तौर पर समान प्रवृत्ति के बाद बिंदुओं की एक श्रृंखला है, लेकिन अंत में काफी ऊपर तक नहीं पहुँचते हैं।
हमारे यातायात आंकड़ों के लिए, हम उपयोगकर्ताओं द्वारा किसी कृति तक पहुँचने, खोज परिणामों या किसी के डैशबोर्ड में अंतर नहीं करते हैं, इसलिए हम वास्तविक प्रशंसक उपभोग की आदतों के बारे में कोई दावा नहीं कर सकते हैं। हालाँकि, यह मान लेना सुरक्षित है कि यातायात में वृद्धि का मतलब है कि लोग अधिक फैनवर्क्स को पढ़ रहे हैं, देख रहे हैं और सुन रहे हैं (और, संख्याओं को देखते हुए, अपनी कृतियाँ पोस्टि कर रहे हैं)!
टिप्पणी करने का व्यवहार की जॉंच करना थोड़ा आसान है, क्योंकि हम प्रत्येक दिन जोड़ी गई नई टिप्पणियों की संख्या की गणना कर सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि मार्च के मध्य से शुरू होने वाली टिप्पणियों में तेज वृद्धि एक ही समय में साइट ट्रैफ़िक में वृद्धि को भी पछाड़ देती है: जहां अप्रैल यातायात फरवरी से 24% ऊपर था, टिप्पणियाँ 42% से ऊपर थीं!
कुडोस ने टिप्पणियों के समान स्तर की वृद्धि का अनुभव नहीं किया है, हालांकि वे यातायात के साथ बढ़े हैं, फरवरी की तुलना में 23% ऊपर जा रहे हैं। अब हमारे डेटाबेस में प्रेम सहित 68.5 करोड़ कुडोस हैं, और हमारे पास हालिया कुडोस प्रवास के कारण से अधिक धन्यवाद के लिए बहुत जगह है।
औसत दैनिक कृतियाँ | औसत दैनिक अध्याय | औसत दैनिक टिप्पणियाँ | औसत दैनिक कुडोस | औसत दैनिक पृष्ठ दृश्य | |
---|---|---|---|---|---|
जनवरी | 3,749 | 10,233 | 71,278 | 557,248 | 3.9 करोड़ |
फरवरी | 4,237 | 11,003 | 71,016 | 567,513 | 3.89 करोड़ |
मार्च | 3,928 | 11,535 | 76,621 | 573,369 | 3.98 करोड़ |
अप्रैल | 4,551 | 13,731 | 1,00,916 | 6,97,047 | 4.82 करोड़ |
वार्षिक घटनाक्रम
चार्ट: AO3 यातायात, जैसा कि साप्ताहिक पृष्ठ दृश्यों में मापा जाता है, 2012 से शुरू होने वाले हर साल दर्शाया गया है। यातायात में लगातार हर साल वृद्धि हुई है, जिसका अर्थ है कि प्रत्येक नई बिंदीदार रेखा, एक साल पहले की तुलना से, अधिक ऊंचाई से शुरू होती है। 2020 में, कोमल लहरों का सामान्य पैटर्न मार्च के मध्य में अचानक बदल जाता है, और बिंदु आसमान दिशा में जाते हैं।
AO3 ने पिछले कुछ वर्षों में साइट ट्रैफ़िक के साथ-साथ खातों, फ़ैंडम्स और फैनवर्क्स की निरंतर वृद्धि देखी है। वर्तमान में हमारे पास लगभग 25 लाख पंजीकृत उपयोगकर्ता हैं और लगभग 60 लाख कृतियाँ और 36,700 से अधिक फ़ैंडम हैं। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में, हमने कुल 34 करोड़ पृष्ठ दृश्य दर्ज किए।
जनवरी का पहला सप्ताह | अप्रैल का पहला सप्ताह | जुलाई का पहला सप्ताह | नवंबर का पहला सप्ताह | |
---|---|---|---|---|
2012 | 1.67 | 2.03 | ||
2013 | 2.76 | 3.15 | 3.65 | 4.14 |
2014 | 4.95 | 5.36 | 6.22 | 6.60 |
2015 | 8.46 | 8.70 | 8.92 | 9.78 |
2016 | 11.9 | 12.8 | 13.2 | 12.8 |
2017 | 15.8 | 15.2 | 16.4 | 15.8 |
2018 | 18.9 | 18.0 | 18.8 | 17.9 |
2019 | 21.9 | 21.3 | 23.6 | 23.3 |
2020 | 28.1 | 33.1 |
बीते वर्षों में, ऐसे समय आए हैं जब सर्वर साइट के उपयोग में वृद्धि का सामना नहीं कर पाते थे, और कोडर, परीक्षण, और सीसडैमिन को AO3 को गिरने से बचाने के लिए हाथापाई करनी पड़ती है। (वे हमेशा सफल नहीं थे।) जबकि एक AO3 के रूप की बड़ी साइट को स्वयंसेवी शक्ति से प्रबंधित करना एक चुनौती हो सकती है, हम यह जानते हैं कि सर्वर खरीदी और अनुबंध कार्य की बात आने पर फैंडम हमारा समर्थन करेगा और इसे थोड़ा आसान बनाएगा। हमने पहलि कुछ मशीनों से 32 सर्वरों तक एक लंबा सफर तय किया है जो वर्तमान में AO3 के सभी विभिन्न भागों का समर्थन करते हैं।
बेशक, सभी हार्डवेयर साइट का उपयोग करने वाले लोगों के बिना कुछ भी मतलब नहीं रखता है।हमे यह देख बहुत खुशी हुए कि फैंडम एक साथ आया और कलाकारों, लेखकों, चीयरलीडर्स, पाठकों, श्रोताओं, बुकमार्कर्स और रेक्करस के आभासी समुदाय के रूप में दुनिया भर में चल रहे संकटों को संभालने के प्रयत्न करे। हमें गर्व है कि आपने AO3 को अपना घर बनाया है, और हम बीते वर्षों से आपके सारे समर्थन के लिए धन्यवाद करते हैं। ❤️
(यह फ़ाइल 2020 के अप्रैल तक साइट के उपयोग को दर्शाती है, और इसे आगे जाकर अपडेट नहीं किया जाएगा। भविष्य के लेखों में कोई नई दिलचस्प संख्या बताई जा सकती है।)
क्योंकि Google के चार्ट विकल्प सीमित हैं, इस डेटा का उपयोग बेझिझक करें, ताकि आप अपनी खुद की दृश्य बना सकें और टिप्पणियों में साझा कर सकें!