Post Header
हमारा पिछले साल मई में किया गया पोस्ट Archive of Our Own - AO3 (हमारा अपना संग्रह) के ट्रैफिक की संख्या पर एक नजर, जिसमें वर्ष के शुरुआत में प्रभावशाली तरीके से बढ़ोतरी हुई (संभवतः महामारी से संबंधित कारणों के वजह से)। अब हमारे पास पूरे साल के आंकड़े हैं और हम पुष्टि कर सकते हैं कि हाँ, लोगों ने निश्चित रूप से 2020 में बहुत अधिक फ़ैनवर्क का उपभोग किया है! हम 2021 की पहली तिमाही के ट्रैफिक संख्या पर एक संक्षिप्त समाचार भी प्रदान कर सकते हैं।
2020 में दैनिक ट्रैफिक
चित्र: 2020 के हर महीने के लिए AO3 ट्रैफिक का मानचित्र, हर दिन लाखों पेज व्यूज में। रविवार को ट्रैफिक लगातार चरम पर होता है, जिससे मासिक लाइनें पहाड़ियों और घाटियों जैसी दिखाई देती हैं। जनवरी से मार्च तक, लाइनों का समूह 3.5 से 4 करोड़ पेज व्यूज पर बना दिखाई दिया; अन्य महीनों में लाइनों का समूह स्पष्ट रूप से ऊपर है, 4.5 और 5.5 करोड़ के बीच, साथ में दिसंबर के रविवारों में चोटियाँ 6 करोड़ के पास पहुँचती हुई दिखीं।
मार्च में ट्रैफिक, ऊपर दिए मानचित्र में हरी रेखा द्वारा प्रदर्शित, मध्य महीने में तेजी से बढ़ना शुरू हुआ। इसके बाद के छह महीनें संपूर्णता अधिक ट्रैफिक द्वारा चिह्नित हैं, अथवा कार्य सप्ताह और सप्ताह अंत के बीच ट्रैफिक का अंतर स्पष्ट रूप से कम हुआ है।
रिकॉर्ड के हिसाब से सबसे कम आंकड़े सोमवार 13 जनवरी के हैं, जिस दिन पेज व्यूज 3.13 करोड़ रहा, साथ ही में उस समय के रविवारों में ट्रैफिक लगभग 4.3 करोड़ था। अप्रैल से सितम्बर तक, आंकड़े 4.5 करोड़ से 5.1 करोड़ के बीच में रहें।
मात्र अक्टूबर के अंत से ही, ट्रैफिक नए सामान्य से ऊपर बढ़ना शुरू हुआ, और नवंबर में नई रिकॉर्ड उचाईयों का सिलसिला चालू हुआ, जिसे नारंगी में दिखाया गया है। दिसंबर, लाल रंग में, AO3 के लिए हमेशा सबसे व्यस्त महीना रहा है, और 2020 कोई अलग नहीं था। सबसे उल्लेखनीय हैं 24 दिसंबर और 31 दिसंबर के दो भारी ट्रैफिक गिरावट, उन छुट्टियों के बीच के पेज व्यूज एक पहाड़ समान नज़र आते हैं। 6.11 करोड़ पेज व्यूज के साथ 2020 का रिकॉर्ड, 27 दिसंबर, रविवार के दिन पहुंचा।
📈 इस स्प्रैडशीट में मूल डेटा देखा जा सकता है:2020 में AO3 का दैनिक ट्रैफिक (गूगल शीट्स,अंग्रेजी में)
2020 में साइट गतिविधि
चित्र: एक लाइन मानचित्र जो 2020 के प्रत्येक महीने में कितनी टिप्पणियां और कितने पेज व्यूज दर्ज किए गए को दर्शाता है। काले रंग में टिप्पणियाँ, जनवरी में लगभग 21.5 लाख से शुरू होकर दिसंबर में लगभग 35 लाख पर समाप्त हुई। लाल रंग में ट्रैफिक, जो 120 करोड़ पेज व्यूज से शुरू होकर 170 करोड़ पर समाप्त हुआ। दोनों उप्पर की तरफ बढ़तें हुए, और साथ ही दोनों में जून और सितम्बर में मामूली गिरावट देखी गयी, फिर दिसंबर में शीघ्रता से बढ़ोतरी दिखी।
जैसे-जैसे पिछले साल मार्च में साइट ट्रैफिक बढ़ना शुरू हुआ, वैसे ही हर महीने बनाए गए नए कार्यों, अध्यायों, बुकमार्क, टिप्पणियां और कुङोस में मापी गई उपयोगकर्ता गतिविधि भी बढ़ गई। उपयोगकर्ताओं ने मार्च के महीने में लगभग 23 लाख टिप्पणियां पोस्ट कीं, जो जनवरी की तुलना में लगभग 1,50,000 अधिक हैं। अप्रैल में यह संख्या बढ़कर 29 लाख हो गई।
(इसी प्रवृत्ति का अनुसरण करते हुए, उपयोगकर्ताओं ने जनवरी में 1.69 करोड़ की तुलना में मार्च में 1.73 करोड़ बार कुङोस बटन दबाया। अप्रैल में: 2.04 करोड़।)
📈 इस स्प्रैडशीट में मूल डेटा देखा जा सकता है:2020 में AO3 की मासिक गतिविधि (गूगल शीट्स,अंग्रेजी में)
पिछले कुछ वर्षों में ट्रैफिक
चित्र:2012 के मध्य से 2020 के अंत तक AO3 का ट्रैफिक विकास दिखाने वाला मानचित्र, साप्ताहिक पेज व्यूज में मापा गया है। प्रत्येक सप्ताह एक बिंदु है, प्रत्येक वर्ष बिंदुओं की एक घुमावदार रेखा। हर साल ट्रैफिक में बढ़ोतरी के साथ कुछ पैटर्न बार-बार देखे जा सकते हैं। उदाहरण के लिए, सितंबर एक धीमा महीना होता है, जिसमें दर्शनीय गिरावट होती है। तुलनात्मक अधिकतर लाइनें करीब हैं, जो पिछले कुछ वर्षों के ट्रैफिक में स्थिर विकास को प्रदर्शित करती हैं, लेकिन 2019 और 2020 में व्यापक अंतर आसानी से देखा जा सकता है। न्यूनतम बिंदु: जून, 2012 के अंतिम सप्ताह में 1.58 करोड़। उच्चतम बिंदु: दिसंबर, 2020 के अंतिम सप्ताह में 41.9 करोड़।
मध्य मार्च में बड़ी उछाल के साथ 2020 पुनः उभर के नज़र आता है, जिस वक़्त दुनिया भर में लॉकडाउन लगाया जा रहा था और/या लोग ने सेल्फ-आइसोलेशन करना शुरू कर दिया था। ट्रैफिक जनवरी और फरवरी के लगभग 27 करोड़ पेज व्यूज प्रति सप्ताह से बढ़कर अप्रैल के शुरुआत में 33 करोड़ अथवा मई तक 34 करोड़ पहुंच गया। वहीं 2019 में ट्रैफिक एक हफ्ते में करीब 23 करोड़ पेज व्यू के पास था।
पिछले वर्षों के अनुरूप, अक्टूबर के अंत तक ट्रैफिक का स्तर 35 करोड़ अंक से नीचे था, और फिर वर्ष के अंत में फिर से बढ़ना शुरू हुआ। आमतौर पर नई रिकॉर्ड उंचाईयाँ जनवरी के सबसे पहले सप्ताह में, अक्सर दिसंबर समाप्ति सहित, दर्ज की जाती हैं।
तुलना के लिए, यहाँ है पेज व्यूज (करोड़ों में), सप्ताह के लिए जो अंत होते हैं:
- जनवरी 06, 2013: 27.6
- जनवरी 05, 2014: 49.5
- जनवरी 04, 2015: 84.6
- जनवरी 10, 2016: 114
- जनवरी 08, 2017: 158
- जनवरी 07, 2018: 189
- जनवरी 06, 2019: 219
- जनवरी 05, 2020: 281
- जनवरी 10, 2021: 414
📈 इस स्प्रैडशीट में मूल डेटा देखा जा सकता है:2020 में साप्ताहिक AO3 ट्रैफिक (गूगल शीट्स,अंग्रेजी में)
2021 में दैनिक ट्रैफिक
चित्र: 2021 के जनवरी, फरवरी और मार्च के लिए AO3 ट्रैफिक का मानचित्र, हर दिन लाखों पेज व्यूज में। रविवार को ट्रैफिक लगातार चरम पर होता है, जिससे मासिक लाइनें पहाड़ियों और घाटियों जैसी दिखाई देती हैं। जनवरी में, दैनिक पेज व्यूज लगभग 5.8 करोड़ से 6.4 करोड़ के बीच था। फरवरी और मार्च में ट्रैफिक अधिक था (6 और 6.6 करोड़ के बीच), और दोनों महीनों में सोमवार से शुक्रवार तक ट्रैफिक में गिरावट जबकि सप्ताह अंत में तीव्रता से बढ़ोतरी दिखी। रविवार, 28 मार्च को 6.86 करोड़ पेज व्यूज के साथ एक नया रिकॉर्ड बन गया।
2021 में साइट का उपयोग उच्च बना हुआ है, लेकिन वर्तमान में पीक दिनों में पेज व्यूज 7 करोड़ के पास पर स्थिर हो गया है। हालांकि ट्रैफिक अब छलांग या सीमा नहीं लांग रहा है, 2021 अभी भी एक और रिकॉर्ड-तोड़ने वाले वर्ष के रूप में आकार ले रहा है!
हम उन सभी लोगों के आभारी हैं जो AO3 का उपयोग फैनवर्क को वितरित करने और आनंद लेने के लिए करते हैं, वे दाता जिनके योगदान शक्तिशाली सर्वर के लिए भुगतान करते हैं, जो इस ट्रैफिक को इतनी आसानी से संभालते हैं, अथवा सभी स्वयंसेवक जो साइट को चलता हुआ रखते हैं। हम यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि शेष वर्ष क्या लेकर आता है!
📈 इस स्प्रैडशीट में मूल डेटा देखा जा सकता है:2021 की पहली तिमाही में AO3 का दैनिक ट्रैफिक (गूगल शीट्स,अंग्रेजी में)